गीता साधना शिविर(चौबीसवाँ)

12 जुलाई सायं 5.00 बजे से 19 जुलाई 2024 प्रातः 11.00 बजे तक
वानप्रस्थ आश्रम, स्वर्गाश्रम, ऋषिकेश (उत्तराखंड)

आवेदन-पत्र

12 जुलाई सायं 5.00 बजे से 19 जुलाई 2024 प्रातः 11.00 बजे तक
वानप्रस्थ आश्रम, स्वर्गाश्रम, ऋषिकेश (उत्तराखंड)
आवेदन-पत्र

Geeta Sadhana | Registration
दि. :27/04/2024
जय श्रीकृष्ण!

यह फॉर्म अब बंद हो गया है। कृपया धर्मश्री कार्यालय सम्पर्क करें।

धन्यवाद
संत श्री ज्ञानेश्वर गुरुकुल, पुणे।

शिविर सूचना

 संत श्री ज्ञानेश्वर गुरुकुल के तत्त्वावधान में तथा श्री ओम प्रकाशजी मारू एवं श्री दामोदरजी मारू एवं श्री डॉ.आशूजी गोयल के व्यवस्थापन में भगवती गंगा मैया के पावन तट पर संत सेवित पुण्यभूमि में प्राकृतिक, नीरव, शांत, सात्त्विक एवं पारिवारिक वातावरण में स्वर्गाश्रम (ऋषिकेश) में दि. 12 जुलाई सायं 5.00 बजे से 19 जुलाई 2024 प्रातः 11.00 इस अवधि में "गीता साधना शिविर" का आयोजन किया गया है। जिसमें -

परमश्रद्धेय पू. स्वामी श्री गोविंददेव गिरि जी महाराज

के सन्निकट सहवास एवं मार्गदर्शन में भारतीय ऋषि, मुनि, संत प्रणीत साधना रहस्यों का ज्ञान, अध्ययन एवं प्रत्यक्ष साधना करने का दुर्लभ संयोग हमारे सौभाग्य से उपलब्ध हो रहा है। गीता की अनमोल शिक्षा अपने जीवन में प्रत्यक्ष उतारने का प्रयास करने की इच्छा साधक भक्तों का शिविर में स्वागत है।

शिविर संकेत

  • शिविर की दैनिक कार्यक्रम पत्रिका (दिनचर्या) शिविर स्थल पर मिलेगी।
  • तदनुसार अनुशासन के पालन की अपेक्षा रहेगी।
  • अनिवार्य प्रसंगों को छोड़कर अन्य समय शांति तथा मौन।
  • साधना की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण भारतीय साधन-धन के अंशों का प्रयोग होगा।
  • विपश्यना, प्रेक्षाध्यान साक्षीभाव आदि वेदांतिक साधनाओं का परिचय।
  • सुखी परिवार निर्माण का मार्गदर्शन।
  • शिविरार्थी भारतीय परिधान (जैसे धोती, पाजामा, कमीज) में रहें।
  • कृति, प्रात्यक्षिक एवं अनुभव पर विशेष ध्यान। आवश्यकतानुसार प्रवचन-चर्चा आदि।
  • आहार सादा, सात्त्विक एवं साधना की दृष्टि से पर्याप्त रहेगा।
  • शिविरार्थियों से सभी प्रकार से स्वयंसेवा और सहकार्य की अपेक्षा रहेगी।
  • संत श्री ज्ञानेश्वर गुरुकुल यह न्यास धर्मादाय आयुक्त के पास रजिस्टर नं. ई-३२८५ (पुणे) से पंजीकृत है एवम्‌ इस दिये गये अनुदान पर आयकर के धारा ८०-जी के अंतर्गत छूट है।
  • प्रवास-आरक्षण शीघ्र करना सुविधाजनक रहेगा।